इस बार नवंबर
खामोश-सा बीता ।
दूर आसमान में
होती रही आतिशबाज़ी ।
पर नवंबर ठिठक कर
खङा रह गया..
देखता रहा एकटक
खङिया और गेरु लिपटी
उँगलियों का कत्थक,
एक लय में लगातार
थिरकती और उकेरती
चित्रावली जीवन की !
भावनाओं को सहेजती
करीने से सजाती कोना-कोना
मनभावन रुप और आकार गढ़ती
कल्पना साकार करती अल्पना ।
दिये की ओट में सिमट गया अंधेरा
दियों की रोशनी में मुस्कुराई अल्पना।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कुछ अपने मन की भी कहिए