शनिवार, 7 नवंबर 2026

धनवान


जिसके चेहरे पर मुस्कान है,

तन और मन में साम्य है,

वही वास्तव में धनवान है ।


जिसने दुर्दिन बहुत देखे हैं,

पर उनसे भी कुछ सीखा है,

कटुता नहीं करुणा रोपीं है,

वही वास्तव में धनवान है ।


जिसने जी भर अभ्यास किया,

श्रम से न कभी मुँह फेरा है,

उसने कर्म का मर्म साध लिया, 

वही वास्तव में धनवान है ।


श्री सरल सबल संवेदना है ।

आरोग्य संतुलित योग है ,

संतोष-सब्र जिसकी पूँजी है,

वही वास्तव में धनवान है ।


 

3 टिप्‍पणियां:

कुछ अपने मन की भी कहिए