जिसके चेहरे पर मुस्कान है,
तन और मन में साम्य है,
वही वास्तव में धनवान है ।
जिसने दुर्दिन बहुत देखे हैं,
पर उनसे भी कुछ सीखा है,
कटुता नहीं करुणा रोपीं है,
वही वास्तव में धनवान है ।
जिसने जी भर अभ्यास किया,
श्रम से न कभी मुँह फेरा है,
उसने कर्म का मर्म साध लिया,
वही वास्तव में धनवान है ।
श्री सरल सबल संवेदना है ।
आरोग्य संतुलित योग है ,
संतोष-सब्र जिसकी पूँजी है,
वही वास्तव में धनवान है ।
आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में सोमवार 09 नवंबर, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंधनवान की सुंदर परिभाषा
जवाब देंहटाएंबिल्कुल सही कहा
जवाब देंहटाएं