सोमवार, 11 मई 2026

सवाल जवाब


सवाल बहुत थे मेरे पास..

बहुत सवाल पूछे..

जवाब जो मिले,

वो अक्सर धुँधले थे ।

माने सवाल पूछते-पूछते

खुद सवाल बन गए !

कोरे काग़ज़ पर

सिर्फ़ एक प्रश्नचिह्न।

जवाब के बिना

हर सवाल है अधूरा ।

सवाल पर औंधा लटका

कोई कैसे जिए ?

इसलिए..

अब ये भी कर के देखेंगे..

जवाब बन कर जिएंगे । 

 

4 टिप्‍पणियां:

  1.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में गुरुवार14 मई, 2026
    को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
      

    जवाब देंहटाएं
  2. हर सवाल है अधूरा ।

    सवाल पर औंधा लटका

    कोई कैसे जिए ?

    इसलिए..

    अब ये भी कर के देखेंगे..

    जवाब बन कर जिएंगे ।

    बहुत सटीक...
    सवाल पर सवाल बहुत है जबाब कम...

    जवाब देंहटाएं

कुछ अपने मन की भी कहिए