सोमवार, 22 फ़रवरी 2010

अभी

बस देर मत करो . 
जो करना है -
कर डालो,
अभी .

बस देर मत करो . 
जो कहना है -
कह डालो,
अभी .

अभी से अच्छा वक़्त 
फिर नहीं आएगा .
जो देना है - समय
इस दम दे कर जायेगा .

बस देर मत करो .

रविवार, 21 फ़रवरी 2010

दृष्टिकोण

ज़रूरी नहीं
कि
हर सवाल का
जवाब मिलेगा .

ना सही .


पर ढूँढ़ते ढूँढ़ते
नया कोई
रास्ता
मिलेगा .

ज़रूर.