कुछ और पन्ने

शनिवार, 21 मार्च 2026

शायद कविता


कविता लिखी नहीं

पढी ज़रुर,सुनी भी ,

अक्सर समझी भी नहीं,

लेकिन महसूस की ..


जब अच्छी लगी

घोट कर पी ली,

नज़रअंदाज़ की

तो पेङ पर पतंग सी

उलझ गई , 

नज़र सी अटक गई।


कोई बात अकस्मात

दिल को छू गई, 

किसी के बोल 

नश्तर सा चीर गए,

किसी का कहा

झिंझोङ गया,

व्यथा की नदी

सहसा उमङ पङी,

ह्रदय की थाप

शब्दों की गहरी छाप..

भीतर कुछ बदल गई..


खाली काग़ज़ देखते ही

कलम चलने लगी,

जो बात मन में थी..

कहनी ही थी..

लिख दी...

पता नहीं तुक बनी या नहीं,

शायद कविता ही थी ।


2 टिप्‍पणियां:

  1. पता नहीं तुक बनी या नहीं,

    शायद कविता ही थी ।
    वाह!!!
    मन के भाव सहज सरल सतत सरिता से...कागज पर उतरे कविता से...

    जवाब देंहटाएं

कुछ अपने मन की भी कहिए